22 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के उप कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने ईरान के विरुद्ध शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल बताते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्र विकास के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।..........

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के उप कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने ईरान के विरुद्ध शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल बताते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्र विकास के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।उन्होंने ईरान के पश्चिमी नगर किरमान शाह में बैतुल मुक़द्दस सैन्य अभियान के अवसर पर स्वयं सेवी बल बसीज के दस हज़ार से अधिक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध की धमकियां देने, सांस्कृतिक आक्रमण, मनोवैज्ञानिक युद्ध और आर्थिक प्रतिबंध जैसे शत्रुओं के समस्त षड्यंत्र विफल रहे हैं और इन षड्यंत्रों का ईरानी राष्ट्र के सुदृढ़ संकल्प पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जनरल हुसैन सलामी ने इस बात पर बल देते हुए कि आज ईरान हर समय से अधिक शक्तिशाली और पश्चिम सदैव से अधिक कमज़ोरी का शिकार है, कहा कि ईरान विज्ञान और तकनीक की चोटियां सर कर रहा है।........166